Priyanka Gandhi Chulha Video: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है और आज गुरूवार को इसका चौथा दिन है। सत्र शुरू होते ही विपक्षी दलों ने LPG Cylinder की कमी और केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के बयान को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। शोर-शराबे के कारण कार्यवाही ठीक से चल नहीं पाई और शुरू होने के सिर्फ 3 मिनट के अंदर ही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
हालांकि, अब सदन की कार्यवाही जारी है। स्पीकर ओम बिरला भाषण दे रहे हैं। इसी बीच, कांग्रेस MP प्रियंका गांधी ने कुकिंग गैस की कमी के विरोध में पार्लियामेंट में चूल्हा जलाया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Priyanka Gandhi Chulha Video: प्रियंका ने मोदी सरकार के खिलाफ जलाया चूल्हा, देखें वीडियो

#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi joins Congress leaders staging a protest in the Parliament premises over the reports of nationwide shortage of LPG gas cylinders. pic.twitter.com/uft94HSyCj
— ANI (@ANI) March 12, 2026
बता दें कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण दुनिया भर में हाहकार मचा हुआ है। दुनिया भर में ईंधन की किल्लत के साथ ही भारत में भी LPG की कमी देखने को मिल रही है। इस बीच प्रियंका गांधी ने केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमीन पर बैठकर चूल्हे पर खाना बनाया। इस दौरान संसद परिसर में विपक्ष के कई नेता मौजूद थे। इस घटना का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है।
Rahul Gandhi Statement: राहुल का भी आया बयान

#WATCH लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “PM बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है लेकिन वे खुद पैनिक में हैं कई अन्य कारणों की वजह से। वे एपस्टीन की वजह से पैनिक में हैं, वे अदाणी केस की वजह से पैनिक में हैं। कल PM की कुर्सी खाली पड़ी थी। वे देश को कह रहे थे कि… pic.twitter.com/wp5LSYle4J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “PM बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है लेकिन वे खुद पैनिक में हैं कई अन्य कारणों की वजह से। वे एपस्टीन की वजह से पैनिक में हैं, वे अदाणी केस की वजह से पैनिक में हैं। कल PM की कुर्सी खाली पड़ी थी। वे देश को कह रहे थे कि पैनिक ना करें और खुद पैनिक में हैं।”


Download Android App
Download iOS App




