पंजाब किसान भारी संख्या में अब दिल्ली की तरफ बढ़ रहे है लेकिन दिल्ली कूच से पहले ही हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर कंक्रीट के बैरिकेड्स लगा दिए हैं। बता दें कि किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली में ‘महापंचायत’ आयोजित करने का ऐलान किया है। इसी कारण से पंजाब से बड़ी संख्या में किसान के दिल्ली रवाना हो रहे है और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शंभू बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी है।
अप्सरा बॉर्डर पर भारी पुलिस बल
दिल्ली में किसानों के कूच को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बॉर्डर पर बैरिकेडिंग करके रोका गया है। बता दें कि शंभू बॉर्डर को सील कर दिया गया है और दिल्ली-UP के पास अप्सरा बॉर्डर पर भी भारी पुलिस बल के साथ बैरिकिडिंग की गई है। बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट मोड पर है और पंजाब किसानों, वाहनों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा और निगरानी की जा रही है।
किसानों की क्या है मांग?
किसान अब एक बार फिर अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतर गए है और इस बार कहा की भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील के कारण डेयरी क्षेत्र, भारत की खेती, आम लोगों को नुकसान पहुंचेगा सात ही विदेशी सामानों के आने से गांव के किसानों को नुकसान पहुंचेगा और रोजगार पर भी असर पड़ सकता है। इस ट्रेड डील को लेकर किसान दिल्ली कूच की तरफ बढ़ रहे है।



Download Android App
Download iOS App




