कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से मोदी सरकार पर एक के बाद एक हमला किए जाए रहे है, कभी ट्विटर पर ट्वीट के जरिए तो कभी रैली में। लगातार मोदी सरकार पर हल्ला बोलने वाले राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है।
इस बार राहुल ने कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया है। राहुल का कहना है कि कश्मीर भारत है और भारत कश्मीर है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से कश्मीर जल रहा है, ये सरकार कश्मीर को संभाल पाने में नाकाम रही है।
राहुल गांधी ने आज संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए जाते वक्त कहा कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है और किसी भी मसले के हल के लिए किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार इस बात को उठा रही है कि कश्मीर जल रहा है। गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस पार्टी ने काफी आक्रामक रवैया अपना रखा है। कश्मीर, किसान और मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेरने में जुटी है।


Download Android App
Download iOS App





