Lok Sabha: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में कथित अनियमितता के मुद्दे पर सदन में चर्चा कराई जाए।
Highlights:
- राहुल गांधी ने लोकसभा में नीट पर चर्चा के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र
- पत्र में कहा, ‘‘मैं ‘नीट’ पर संसद में चर्चा का अनुरोध करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं।’’
- उनके विश्वास को बहाल करने की दिशा में पहला कदम होगा
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पर चर्चा कराने के विपक्ष के अनुरोध को गत 28 जून और बीते सोमवार को ठुकरा दिया गया था, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष को आश्वासन दिया था कि वह सरकार के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे।
जानिए राहुल गांधी क्या लिखा पत्र में
गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘‘मैं ‘नीट’ पर संसद में चर्चा का अनुरोध करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ इस समय, हमारी एकमात्र चिंता पूरे भारत में लगभग 24 लाख ‘नीट’ उम्मीदवारों का कल्याण है।’’
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘‘नीट’ परीक्षा तत्काल ध्यान देने योग्य है, क्योंकि इसने हमारी उच्च शिक्षा प्रणाली में गहरी समस्या को उजागर किया है। पिछले सात वर्षों में 70 से अधिक पेपर लीक हुए हैं, जिससे 2 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे छात्रों को जवाब मिलना चाहिए। संसद में चर्चा उनके विश्वास को बहाल करने की दिशा में पहला कदम होगा।


Download Android App
Download iOS App



