VIDEO : राहुल गांधी ने छोटे व्यापारियों से बातचीत का वीडियो किया साझा

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशभर के कई छोटे व्यापारियों से बातचीत का एक वीडियो रविवार को साझा किया, जिसमें वह उनकी कामकाज चलाने में

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशभर के कई छोटे व्यापारियों से बातचीत का एक वीडियो रविवार को साझा किया, जिसमें वह उनकी कामकाज चलाने में आ रही ‘परेशानियों’ को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

गत 19 फरवरी को अपनी बैठक में उन्होंने अन्य मुद्दों के अलावा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने को लेकर चर्चा की।

मसूद अजहर के खिलाफ जल्द ही ‘कार्रवाई’ कर सकता है पाकिस्तान : सूत्र

यह बातचीत आसन्न लोकसभा चुनाव के गांधी की ‘अपनी बात, राहुल के साथ’ एक आउटरीच पहल का हिस्सा है।

उन्होंने यह पहल इस महीने तब शुरू की जब दिल्ली, असम, महाराष्ट्र, केरल और उत्तर प्रदेश से आये सात युवाओं से उनकी मुलाकात हुई। इसी पहल के तहत गांधी ने आंध्र भवन में लघु व्यापारियों से मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार इन कारोबारियों ने गांधी को जीएसटी में आ रही परेशानियों के बारे में बताया। गांधी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिन राज्यों में कांग्रेस सरकार सत्ता में है, वहां उनकी परेशानियों का हल निकाला जायेगा।

Desk Team