भोपाल : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के पिपल्यामंडी में आगामी छह जून को एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए यह एक तरह से चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत मानी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन मानक अग्रवाल ने बताया कि छह जून को मंदसौर जिले में किसानों पर गोलीचालन की पहली बरसी पर पिपल्यामंडी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी है। गांधी इस सभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के लिए कांग्रेस पार्टी स्तर पर तैयारी तेजी से चल रही हैं। पिछले वर्ष पिपल्यामंडी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गोलियां चलायीं थीं, जिससे पांच किसानों की मौत हो गयी थी। कांग्रेस ने छह जून को पहली बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है।
कमलनाथ की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी के बाद श्री गांधी की यह पहली बड़ी सभा होगी। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इसके जरिए पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरूआत भी करेगी। राज्य में कांग्रेस दिसंबर 2003 से सत्ता से बाहर है। उसे वर्ष 2008 और 2013 के विधानसभा चुनावों में भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ था।
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छिंदवाड़ के सांसद कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमान सौंपकर इस बार सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तगड़ चुनौती पेश करने की योजना बनायी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस के अलावा भाजपा ने भी अपनी पूरी ताकत मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में झोंकने का अपना रूख साफ कर दिया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



