पेट्रोल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ‘‘सरकार जनता को खुलेआम लूट रही है’’। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ महंगा पेट्रोल और बढ़ते दाम, जनता को लूटे सरकार खुलेआम।’’
महँगा पेट्रोल और बढ़ते दाम,
जनता को लूटे सरकार खुलेआम।https://t.co/oxVqr5YOWi— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 25, 2020
कांग्रेस नेता ने जो खबर शेयर की उसके मुताबिक, मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 11 पैसे बढ़कर 81.73 रुपये पर पहुंच गई। डीजल की कीमत में पिछले 24 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



