राहुल ने भीमा-कोरेगांव मामले की NIA जांच को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भीमा-कोरेगांव मामले की जांच एनआईए द्वारा करने को लेकर को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नफरत के एजेंडे का विरोध करने वालों को ”अर्बन नक्सल” करार दिया जाता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भीमा-कोरेगांव मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा अपने हाथ में लेने को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नफरत के एजेंडे का विरोध करने वालों को ”अर्बन नक्सल” करार दिया जाता है। 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”जो भो मोदी-शाह के नफरत के एजेंडे का विरोध करता है, वह अर्बन नक्सल हो जाता है।” गांधी ने कहा, ” भीमा-कोरेगांव प्रतिरोध का प्रतीक है जिसे सरकार की एनआईए के पिट्ठू कभी मिटा नहीं सकते। उधर, महाराष्ट्र सरकार ने भी आरोप लगाया कि उसकी सहमति के बिना एनआईए ने भीमा-कोरेगांव मामले की जांच अपने हाथों में ले ली है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा के पूर्व विधायक हरशरण सिंह बल्ली AAP में शामिल

गौरतलब कि एक जनवरी, 2018 को पुणे के भीमा-कोरेगांव में हिंसा हुई थी। दलित समुदाय के लोग 250 साल पहले महार (दलित) योद्धाओं और मराठाओं के बीच हुई लड़ाई में दलितों की जीत का जश्न मनाने के लिए वहां हर साल इकट्ठा होते हैं। इस हिंसा के बाद पुलिस की जांच में आरोप लगाया था कि कई आरोपियों के संबंध नक्सलियों से हैं। हालांकि दलित कार्यकर्ताओं ने इस मामले में भेदभावपूर्ण ढंग से कार्रवाई का आरोप लगाया था। 

Desk Team