बिलासपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने इतना झूठ बोला, हम लिस्ट नहीं बना सकते। मोदी और शाह की जोड़ी से देश की संप्रभुता को खतरा है। ऐसा माहौल है कि हम सब एक बड़ी जेल में हैं। राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिला और कमजोर को सताने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली में उनकी सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। राहुल ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी पर भी निशाना साधा,उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मौकापरस्त नेता नहीं चाहिए। रेणु जोगी को नहीं हटाना हमारी मानवीयता है। उन्होंने साफ किया कि जोगी खुद पार्टी छोड़ कर गए हैं। लड़ाई के समय पार्टी छोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने बिलासपुर मेंमें कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी टीम सक्षम है और यही टीम चुनाव जीतेगी। उन्होंने सीएम पद की दावेदारी कर रहे नेताओं को साफ किया कि यहां सीएम प्रोजेक्ट करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए हुए हैं। उन्होंने रायपुर, सीतापुर और पेंड्रा में सभाओं को संबोधित किया था औरकेंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। पार्टी अध्यक्ष ने टिकट वितरण के लिए डेड लाइन तय कर दी है। उन्होंने 15 अगस्ततक टिकट फाइनल कर देने का भरोसा दिलाया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



