कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण में आज राज्य में चुनावी दौरे की शुरूआत करेंगे। मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अनुसार राहुल गांधी अपने दो दिन के दौरे में राज्य के विभिन्न भागों में चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।
राहुल आज उत्तर गारो जिला में मेदनीपाथर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद वेस्ट गारो हिल्स जाएंगे। वह रात में तुरा में ठहरेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कल पश्चिमी जैंतिया पहाड़ी के जोवाई में चटबाकु फुटबॉल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां शिलांग में जनसंपर्क कार्यक्रम भी करेंगे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



