रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बोर्ड के सदस्यों, जोनल अधिकारियों और आरडीएसओ के साथ भारतीय रेलवे के सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की और स्वचालित सिग्नलिंग तथा चालक दल के लिए लंबे समय तक काम करने पर चर्चा की।
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल
- विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा
- रेलवे नेटवर्क में सुरक्षा
सदस्यों के अलावा जोनल अधिकारी भी शामिल
रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, वैष्णव ने पूरे रेलवे नेटवर्क में सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रेलवे बोर्ड के सदस्यों के अलावा जोनल अधिकारी, मंडल अधिकारी और आरडीएसओ के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
नियमित समीक्षा के भी निर्देश
अधिकारी ने कहा कि बैठक के दौरान मंत्री ने विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की जिसमें स्वचालित सिग्नलिंग, कर्मचारियों की लंबी कार्य अवधि, यार्ड आधुनिकीकरण और यार्ड के बुनियादी ढांचे में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर जोर दिया गया। उन्होंने पाक्षिक सुरक्षा कार्ययोजना बनाने तथा इसकी नियमित समीक्षा के भी निर्देश दिये।


Download Android App
Download iOS App



