पहलगाम हमले के बाद रेलवे का बड़ा कदम, फंसे यात्रियों के लिए चलेगी कई ट्रेनें

Summary :

हमले के बाद रेलवे की पहल, फंसे यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें

पहलगाम हमले के बाद पर्यटकों की भीड़ बढ़ने पर रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही, रेलवे ने हेल्पलाइन भी शुरू की है ताकि यात्रियों को सहायता मिल सके। जम्मू तवी, उधमपुर और कटरा रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। ट्रेन या किसी अन्य जानकारी के लिए यहां संपर्क किया जा सकता है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटकों ने अपनी छुट्टियां रद्द कर वहां से लौटना शुरू कर दिया है। श्रीनगर एयरपोर्ट और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर अचानक भीड़ बढ़ने लगी है। एयरलाइन्स कंपनियों ने श्रीनगर एयरपोर्ट से कुछ विशेष उड़ानें भी शुरू की हैं। वहीं, रेलवे ने भी फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने अपनी हेल्पलाइन शुरू कर दी है। वहीं, उत्तर रेलवे ने भी श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

किराए में भारी उछाल

आपको बता दें कि श्रीनगर और दिल्ली के बीच विमान सेवा का किराया तीन गुना महंगा हो गया है। ऐसे में रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए राहत की बात है। यह ट्रेन आज यानी बुधवार से शुरू की गई है, जो कटरा से नई दिल्ली के लिए रात 9:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 04612 एकतरफा विशेष रिजर्व ट्रेन है। यह ट्रेन केवल एक दिन के लिए चलेगी, जिसका उद्देश्य कश्मीर में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालना है। इस ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिनमें 7 सामान्य, 8 स्लीपर और 3 वातानुकूलित होंगे।

रेलवे का बड़ा कदम

यहां संपर्क करें

जम्मू तवी रेलवे स्टेशन: 0191-2470116

उधमपुर रेलवे स्टेशन: 7717306616

श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन: 01991-234876

गुरुवार रात दिल्ली पहुंचेगी ट्रेन

यह ट्रेन गुरुवार रात 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह 8 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। कटरा से शुरू होकर यह ट्रेन जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, ढंढारी कलां, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत में रुकेगी। इसके बाद यह नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे की ओर से एक हेल्पलाइन भी जारी की गई है। जम्मू तवी, उधमपुर और कटरा रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। ट्रेन या किसी अन्य जानकारी के लिए यहां संपर्क किया जा सकता है।

Pahalgam Attack : I am proud of you… लेफ्टिनेंट पति से लिपटकर रो पड़ी पत्नी, Video Viral

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।