लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों में जोड़ – तोड़ की राजनीति शुरू हो चुकी है। सियासी गलियारों में बड़े हेर-फेर के साथ बहुत से आश्चर्य जनक उदाहरण सामने आने वाले है। महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले राज ठाकरे सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। मंगलवार को ठाकरे ने बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े से मुलाक़ात की। अमित शाह से मुलाकात के दौरान राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी मौजूद रहे।
- 2019 के लोकसभा चुनाव में नहीं लड़ा चुनाव
- विधानसभा चुनाव में 101 सीट पर की थी दावेदारी
- कभी NDA में शामिल होने की कर सकते है घोषणा
दक्षिण मुंबई सीट से लड़ सकते है ठाकरे
कयास ये भी लगाए जा रहे यही की राज ठाकरे अमित शाह से सीट के बंटवारे को लेकर बार कर सकते है। इस मुलाकात के नतीजे सही रहे तो राज ठाकरे एनडीए में शामिल होने की घोषणा किसी भी समय कर सकते है। गठबंधन फॉर्मूले के तहत राज ठाकरे की पार्टी को एक से दो सीटें मिल सकती हैं। उन्हें दक्षिण मुंबई सीट दी जा सकती है। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र की महायुति राज ठाकरे की छवि को उद्धव ठाकरे की काट मानती है। राज ठाकरे बाला साहेब ठाकरे के भतीजे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में नहीं लड़ा चुनाव
राज ठाकरे ने 2019 के आम चुनाव में प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी – शिवसेना गठबंधन के विरुद्ध प्रचार किया था। 2019 के विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 101 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे। विधानसभा चुनाव में मनसे को एक सीट पर कामयाबी हसिल हुई थी।


Download Android App
Download iOS App





