Rajkot Fire Accident Update: राजकोट अग्निकांड मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख ने रविवार को कहा कि विस्तृत जांच की जाएगी और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जाएगी।
Highlights:
- राजकोट अग्नि हादसे पर गुजरात SIT प्रमुख का बड़ा बयान
- SIT प्रमुख ने कहा,’ इस हादसे की समुचित जांच की जाएगी’
25 मई की शाम को गुजरात के राजकोट शहर में एक गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई, जिसमें बच्चों सहित 27 लोगों की जान चली गई।
”यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
अब इस मामले पर एसआईटी प्रमुख सुभाष त्रिवेदी ने एएनआई से बात करते हुए कहा इसकी जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है। किस विभाग ने क्या-क्या किया, इसकी पूरी जांच की जाएगी। इसके लिए कौन जिम्मेदार है और क्या-क्या गलतियां हुई हैं, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए क्या किया जाना चाहिए, इन तमाम बातों पर हम मामले की तह तक जाएंगे। पूरी जांच की जाएगी।
गृह मंत्री पहले कर चूका घटना स्थल का जायजा
इससे पहले, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने रविवार को उस क्षेत्र का जायजा लिया जहां एक गेमिंग जोन के अंदर भीषण आग लग गई थी और कहा कि इस दुखद घटना के बाद एक व्यक्ति अभी भी लापता है। उन्होंने कहा कि लापता व्यक्ति को ढूंढना प्राथमिकता में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक और व्यक्ति है लापता- हर्ष सांघवी
गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया “हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि हमारे पास जो जानकारी है। उसके अनुसार एक व्यक्ति अभी भी लापता है और उस व्यक्ति की तलाश करना हमारी ज़िम्मेदारी है। हम इसके लिए अधिकतम टीमें तैनात कर रहे हैं। सांघवी ने संवाददाताओं से कहा कि सभी अधिकारियों को सुबह 3 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है और वह भी कलेक्टर कार्यालय में बैठेंगे।
गेमिंग जोन के निर्माण की अनुमति देने वाले अधिकारियों के साथ बैठक
“राजकोट में बहुत दुखद घटना हुई, कई परिवार के सदस्यों ने अपने प्रियजनों को खो दिया और कई बच्चों की भी इस घटना में मृत्यु हो गई। एसआईटी को सुबह 3 बजे तक जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया है। जिन विभागों ने इस गेमिंग जोन के निर्माण की अनुमति दी थी उन विभागों के अधिकारीयों के साथ आज प्रातः 3 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में गृह मंत्री बैठक करेंगे।सभी प्रकार की जांच आज ही शुरू हो जाएगी और जल्द ही न्याय दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, राजकोट में टीआरपी गेम ज़ोन के मालिक और प्रबंधक सहित दो लोगों को आग लगने की घटना में पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



