Rajnath Singh Warns Pakistan: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले के बयान पर तीखा जवाब दिया है। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश भी मत करना। रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को 55 साल पहले 1971 की याद दिलाई।
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने जो बयान दिया है उसके बारे में इतना कहूंगा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले 1971 में पाकिस्तान ने एक बार बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की थी तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए एक पाकिस्तान और दूसरा बांग्लादेश बन गया। इस बार यदि बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की तो उसका क्या परिणाम होगा ये भविष्य में पता चल जाएगा।”
‘पाकिस्तान सीधे कोलकाता तक जाएगा’- रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ
शनिवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने शहर सियालकोट में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने कोई ‘नाटकीय साजिश’ के तहत ऑपरेशन किया, तो पाकिस्तान सीधे कोलकाता तक जाएगा।
ख्वाजा आसिफ ने यह भी दावा किया कि उनके पास जानकारी है कि भारत ऐसी साजिश (फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन) रच रहा है, जिसमें कुछ लाशें रखी जाएंगी और कहा जाएगा कि ये आतंकी थे। हालांकि, उन्होंने ये किया, लेकिन इसका कोई ठोस सबूत नहीं दिया।
भारत-पाकिस्तान में बयानबाजी तेज
दोनों देशों के बीच चल रही बयानबाजी से साफ़ हो गया है कि सीमा पर अभी भी तनाव जारी है। यह बयानबाजी ऐसे समय में हो रही है जब पूरा मिडिल ईस्ट पहले ही जंग की आग में जल रहा है, दुनिया भर में तनाव का माहौल है। दोनों परमाणु ताकत वाले देशों के बीच ऐसे बयान पूरी दुनिया को चिंता में डालते हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों को बड़ा बूस्ट! 2,250 आधुनिक उपकरणों से मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं


Download Android App
Download iOS App




