Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले हाईटेक हुई सुरक्षा

Summary :

अब बस कुछ दिन का इंतजार और फिर अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण लगभग पूरा हो जाएगा। बता दें मंदिर के उद्घाटन को लेकर श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट की ओर तैयारियां की जा रही हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। इस समारोह में देशभर के करीब 7 हजार लोगों को ट्रस्ट की ओर आमंत्रण भेजा है। जिनमें साधु-संत, नेता-अभिनेताओं के नाम शामिल हैं। Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले हाईटेक हुई सुरक्षा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन समारोह में करीब 7 हजार लोगों को ट्रस्ट…

अब बस कुछ दिन का इंतजार और फिर अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण लगभग पूरा हो जाएगा। बता दें मंदिर के उद्घाटन को लेकर श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट की ओर तैयारियां की जा रही हैं। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। इस समारोह में देशभर के करीब 7 हजार लोगों को ट्रस्ट की ओर आमंत्रण भेजा है। जिनमें साधु-संत, नेता-अभिनेताओं के नाम शामिल हैं।

  • Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले हाईटेक हुई सुरक्षा
  • 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का उद्घाटन
  • समारोह में करीब 7 हजार लोगों को ट्रस्ट की ओर से आमंत्रण

आपको बता दें 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ को लेकर राम मंदिर में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहता है, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कई प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रशासनिक लगातार इन कैमरों की निगरानी करेंगे।

वाहन चालकों को यातायात डायवर्जन की जानकारी दी

आईजी प्रवीण कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए कहा यातायात बेहद गंभीर समस्या रही है, इसको लेकर डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। यहां आने लोगों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसे लेकर वाहन चालकों को यातायात डायवर्जन की जानकारी दी जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner