रायपुर : राज्य सरकार ने मंत्रालय के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। रमन सरकार मंत्रालय में काम करने वाले करीब 700 कर्मचारियों को नयी राजधानी में प्लाट देगी। ये आवासीय प्लाट होगा, जहां कर्मचारी अपने सुविधानुसार मकान बनवा सकेंगे। ये बड़ा फैसला आज रमन कैबिनेट की बैठक के बाद लिया गया।
वहीं स्टील उद्योगों को बड़ी राहत दी गयी है, बिजली सरचार्ज में छूट देने का राज्य सरकार ने फैसला लिया है, स्टील उद्योगों को ये फैसला बड़ी राहत दे सकता है, हालांकि राज्य सरकार की तरफ से बिजली सरचार्ज में मिली छूट वित्तीय खजाने पर 238 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।
एक अनुमान के मुताबिक मुश्किलों में गुजर रही करीब 400 स्टील उद्योंगों को राज्य सरकार के इस फैसले से सीधा लाभ होगा। वहीं किसानों को भी आज राज्य सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी देते हुए चना बोने वाले किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया। कैबिनेट ने ये फैसला लिया है कि चना बोने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी, इस फैसले से करीब 5 लाख से अधिक किसानों बड़ा फायदा होगा।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



