रायपुर : मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नक्सलियों को दो टूक कहा है कि या तो सरेंडर करें या फिर मरने के लिए तैयार रहें। आज मुख्यमंत्री रमन सिंह महिला जवानों के दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सलियों के पास अब कोई चारा नहीं बचा है या तो समर्पण करें या फिर मूल धारा में लौट आयें, नहीं तो अपनी पुलिस तैयार है लड़ाइ करने के लिए।
नक्सलवाद पर सीएम रमन सिंह ने बड़ा ही सख्त बयान दिया है। पुलिस परेड कार्यक्रम के मंच से सीएम रमन सिंह ने कहा कि अब बीच का रास्ता बंद हो चुका है। उन्होंने कहा कि या तो नक्सली सरेंडर करें, नहीं तो हमारे जवान उन्हें मार कर समाप्त करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जबतक राज्य का आखिरी नक्सली सरेंडर नहीं करता या मारा नहीं जाता तबतक सैनिक ऑपेरशन इसी आक्रमकता से जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



