शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक आज यानी 2 फरवरी को शैक्षिक सत्र 2020 -21 के लिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी करेंगे। सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट सामने आते ही परीक्षार्थियों को यह पता चल जाएगा कि उनका किस विषय का पेपर किस दिन और तारीख को होगा। बता दें कि इसकी पहले ही घोषणा की जा चुकी कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 मई 2021 से शुरू होंगी और 10 जून 2021 तक चलेंगी।
दोनों कक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से लिए जाएंगे और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 15 जुलाई 2021 तक जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने हाल ही में 28 जनवरी को बताया था कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2021 को 2 फरवरी को जारी किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से कुछ दिन पहले ही यह कहा गया था कि सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन के कार्य उस तारीख से पहले पूरे कर लेने चाहिए जब उस कक्षा की परीक्षाएं खत्म हो रही हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने पहले ही कहा है कि सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड़ में करवाई जायेंगी। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड संभवतः अप्रैल महीने में जारी किये जाएंगे। हालांकि एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। सीबीएसई बोर्ड कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



