केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आईआईटी रुड़की में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्री की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक निशंक जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के नए भवन का भी उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे एवं शिक्षा सचिव अमित खरे भी उपस्थित रहेंगे। निशंक ने कहा, ‘‘हमारे देश में शिक्षा का एक समृद्ध इतिहास रहा है और तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालयों के साथ विश्व इतिहास में अग्रणी रहा है। आज आईआईटी रुड़की और एमएनआईटी जैसे संस्थान शिक्षण की गुणवत्ता को नया आयाम दे रहे हैं।’’ इस अवसर पर शिक्षा मंत्री दोनों संस्थानों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर भी चर्चा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



