रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अच्छी संभावनाओं के साथ स्टार्टअप तेजी से उभर रहे हैं। उन्होंने कल जिला मुख्यालय राजनादगांव में आठ चार्टर एकाउंटेंटों द्वारा शुरू की गई संस्था पाश्र्व के भवन का लोकार्पण करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। डॉ. सिंह ने इस नये स्टार्टअप के शुभारंभ खुशी प्रकट की और इसकी सफलता के लिए चाटर्ड एकाउंटेंटों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्था के सदस्यों ने भवन का लोकार्पण मुझसे डिजिटल तरीके से कराया।
केवल एक क्लिक के माध्यम से आप सबने पाश्र्व का लोकार्पण होते देखा। यह सोच बहुत महत्वपूर्ण है कि किस तरह किसी काम को नये ढंग से कर सकते हैं। ऐसी ही सोच का बीज विशाल वृक्ष में परिणित होता है। लोकसभा सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि राजनांदगांव में तेजी से हो रहे व्यवसाय के विस्तार से साफ है कि व्यावसायिक संभावनाएं अब केवल महानगरों तक सीमित नहीं हैं। स्टार्टअप की संभावनाएं अब टीयर-2 एवं टीयर-3 शहरों में भी फैल रही हैं।
इस लिहाज से राजनांदगांव के युवा उद्यमशीलता की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं जो स्वागतयोग्य है। कार्यक्रम में राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी, राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, राज्य उर्दू अकादमी के अध्यक्ष श्री अकरम कुरैशी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख, नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव, नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी,
पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती सरोजनी बंजारे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, राज्य गृह निर्माण मंडल के सदस्य श्री नरेश डाकलिया, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. रेखा मेश्राम सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित थे।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



