ग्वालियर :बच्चो आप सभी के लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है इस स्कूल को आज 32 वर्ष हो गए हैं, सभी बच्चे खूब पढें, खूब बढें तथा अपने स्कूल, मातापिता एवं अन्य परिजनों का नाम रोशन करें। उक्ताशय के विचार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने अतीत बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 32वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए।
इस अवसर पर कार्यकम की अध्यक्षता सभापति राकेश माहौर ने की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद जगत सिंह कौरव, वरिष्ठ पार्षद विनती शर्मा, स्कूल के संचालक गंभीर सिंह तोमर सहित लगभग 1400 बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि अतीत बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोडापुर के 32 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंबर वाटिका बहोडापुर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी।
बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही बच्चों अनेक गानों के माध्यम से समाज को संदेश दिए। इस अवसर पर सभी नागरिक गणों ने उपस्थित होकर कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



