पटना : बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने कहा कि राज्य को अराजकता की आग में झोंकने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार की अब प्रदेश की सत्ता में कभी भी वापसी नहीं हो सकेगी। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने यहां कहा कि केवल एक परिवार का घर भरने और पूरे प्रदेश को अराजकता की आग में झोंक देने वाली पार्टी राजद और लालू परिवार के साथ बिहार के काले दिनों का इतिहास जुड़े है।
इसलिए राज्य की सत्ता में अब कभी राजद और लालू परिवार की वापसी नहीं हो सकेगी। श्री प्रसाद ने कहा कि चारा घोटाले के एक मामले में सजायाफ्ता और दूसरे मामले में दोषी करार होकर जेल में बंद श्री यादव तथा बेहिसाब बेनामी संपत्ति जमा करने के आरोपों में कानूनी प्रक्रियाओं से जूझ रहा उनका परिवार जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार की जागरूक जनता भ्रष्टाचार, अराजकता और पिछड़पन को कभी स्वीकार नहीं कर सकती। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि नया साल बिहार में बड़ तरक्की और व्यापक सुधार का साल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विकास एवं सुधार की राह पर आगे बढ़ रहा है। राज्य में शिक्षा, उद्यम, रोजगार की नई हवा चल रही है। ऐसे में केवल एक परिवार को बचाने वाली तथाकथित राजनीतिक धारा के बहकावे में बिहार की जनता नहीं आने वाली।
श्री प्रसाद ने कहा कि सबको पता है कि लालू परिवार केवल खुद को और अपनी बेहिसाब संपत्तियों को बचाने के लिए राजनीति एवं पार्टी संगठन का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की तरक्की और जनता की भलाई से इस पार्टी और परिवार को कोई मतलब नहीं है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



