मुरैना : लाइसेंस निलंबन के बाद शस्त्र जमा कराने के आदेश मिलते ही अब लोग थानों में अपने शस्त्रों को जमा करने के लिए पहुंच गए हैं। आगामी 9 अप्रैल तक क्षेत्र के तीनों थाने कोतवाली स्टेशन और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सभी लोगों को थानों में अपने-अपने शस्त्रों को जमा कराना है।
ऐसा न कराने पर लायसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा। जिला दण्डाधिकारी भास्कर लाक्षाकार ने आदेश जारी कर सभी को तत्काल शस्त्र जमा करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद थानों में शस्त्र जमा करने वालों की भीड़ बढ़ गई है । आज सुबह थानों के बाहर काफी तादाद में लोग शस्त्रों को जमा करने अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
शस्त्र जमा कराने का निर्णय प्रशासन ने इसीलिए लिया है कि आने वाले दिनों में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। 10 तारीख को संभावित आन्दोलन के चलते जिला प्रशासन किसी भी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहता। तो वहीं एण्ड्रोसिटी एक्ट पर एक याचिका की सुनवाई 11 को भी होनी है इसके बाद 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती और 22 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती भी है।
इन अवसरों पर शांति व्यवस्था कायम रहे और शहर में अमन चैन और शौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे इन्हीं सब बातों के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी ने 15 अप्रैल तक सभी शस्त्र लायसेंसों का निलंबन कर उन्हें तत्काल प्रभाव से थानों में जमा कराने के आदेश दिए हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



