Sabarkantha Violence: दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव, 10 लोग घायल, 30 से अधिक वाहन फूंके

Summary :

Sabarkantha Violence:  गुजरात के साबरकांठा जिले के माजरा गांव में दो समूहों के बीच मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए। दो समूहों के बीच विवाद के कारण हुई झड़प में 10 चार पहिया और 20 दो पहिया वाहनों सहित 30 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की और 20 लोगों को गिरफ्तार किया। Sabarkantha Violence: वाहनों में आग लगाई साबरकांठा के पुलिस उपाधीक्षक अतुल पटेल ने कहा कि यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई जब समूहों ने पथराव किया…

Sabarkantha Violence:  गुजरात के साबरकांठा जिले के माजरा गांव में दो समूहों के बीच मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए। दो समूहों के बीच विवाद के कारण हुई झड़प में 10 चार पहिया और 20 दो पहिया वाहनों सहित 30 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की और 20 लोगों को गिरफ्तार किया।

Sabarkantha Violence: वाहनों में आग लगाई

Sabarkantha Violence
Sabarkantha Violence (source: social media)

साबरकांठा के पुलिस उपाधीक्षक अतुल पटेल ने कहा कि यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई जब समूहों ने पथराव किया और वाहनों में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि माजरा गांव में कल रात करीब 10:30 बजे दो समूहों के बीच पथराव और आगजनी की घटना हुई। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और करीब 110 से 120 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Gujarat Violence Incident: 10 लोग घायल

हिंसक झड़प में 20 से ज़्यादा दोपहिया वाहन, 10 से ज़्यादा चार पहिया वाहन और कई घरों की खिड़‌कियाँ तोड़ दी गईं। अब तक लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। झड़पों में लगभग 10 लोग घायल हुए हैं।

Gujarat Clash News: भारी पुलिस बल तैनात

भारी पुलिस बल तैनात
भारी पुलिस बल तैनात (source: social media)

डीएसपी अधिकारियों ने हिंसा का कारण दोनों समूहों के बीच लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता बताया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ: झारखंड: धनबाद में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लाख की शराब जब्त 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।