मॉब लिंचिंग पर बोले सलमान खुर्शीद-दिल्‍ली में नहीं, पर छोटे शहरों में है डर का माहौल

Summary :

सलमान खुर्शीद ने कहा कि दिल्ली में हम रहते हैं, यहां काम करते हैं लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगता कि यहां लोगों को ‘मॉब लिंचिंग’ से डरने की स्थिति हो।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने शनिवार को मॉब लिंचिंग पर बड़ा बयान दिया है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि दिल्ली में भीड़ की घटनाओं से डर जैसा कोई माहौल नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हम रहते हैं, यहां काम करते हैं लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगता कि यहां लोगों को ‘मॉब लिंचिंग’ से डरने की स्थिति हो। 
साथ ही उन्होंने छोटे शहरों और गांवों में ‘भीड़ की हिंसा’ का डर होने की बात कही। खुर्शीद ने कहा कि छोटे शहरों और गांवों में भीड़ की हिंसा का जो डर है उसे खत्म करना यह भारतीय की जिम्मेदारी है। 

बता दें कि बीते महीने जून में झारखंड के धतकीडीह गांव में तबरेज अंसारी नाम का एक मुस्लिम युवक भीड़ की हिंसा का शिकार हुआ था। चोरी के शक में लोगों ने उसे पकड़कर बुरी तरह से पीटा था। साथ ही उसे जय श्री राम बोलने के लिए भी मजबूर किया गया था। इसके बाद गंभीर रूप से घायल तबरेज अंसारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Desk Team