संजय राउत ने राहुल गांधी के बी टीम वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों में बी टीम मौजूद है। उन्होंने एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए शिवसेना में भी ऐसे नेताओं की बात की। राउत ने RSS पर भी तीखा हमला बोला।
मुंबई में आज उद्धव गुट की शिवसेना ने अहम शिविर आयोजित किया है। इस बैठक में पार्टी के सीनियर नेता संगठन की मजबूती समेत कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। संजय राउत ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने और सही विचारधारा के साथ आगे बढ़ाने के लिए यह शिविर बहुत अहम है। यह बैठक पूरे राज्य के शिवसैनिकों को काम करने के लिए नई दिशा देगी। उन्होंने राहुल गांधी के बी टीम वाले बयान का समर्थन भी किया।
सभी दलों में बी टीम है- संजय राउत
संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि ‘ बी टीम सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं बल्कि सभी राजनीतिक दलों में मौजूद है। उन्होंने ये कहा कि जो लोग पार्टी के अंदर रहकर उसके खिलाफ काम करते हैं। वे नमक हराम होते हैं। राउत ने साफ किया वे शिवसेना में भी कुछ नेता इसी तरह की गतिविधियों में भी शामिल थे जैसा कि राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था। दरअसल, उनका इशारा एकनाथ शिंदे गुट की ओर था, क्योंकि वो भी शिवसेना छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
संजय राउत का RSS पर तीखा हमला
संजय राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी बड़ा हमला बोला और कहा कि यह संगठन देश के लिए नहीं बल्कि विदेशों के लिए काम करता है। उन्होंने डीआरडीओ के पूर्व अधिकारी प्रदीप कुरुलकर का जिक्र करते हुए कहा कि वह RSS से जुड़े थे और उन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। राउत ने सवाल उठाया कि अगर RSS वाकई देशभक्त संगठन है तो इससे जुड़े लोग ऐसी गतिविधियों में क्यों शामिल पाए जाते हैं। संजय राउत के इन बयानों ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
महिलाओं को एक मर्डर की छूट दी जाए, NCP शरद गुट की नेता की मांग


Download Android App
Download iOS App



