स्कार्पियो पेड़ से टकराई , 5 घायल

Summary :

पिंकी 30 पत्नी रिंकू गोस्वामी, ज्योति 14 वर्ष पुत्री विजय गोस्वामी, वंश 3 वर्षपुत्र रिंकू गोस्वामी, सरित 20 वर्षपुत्री पूजाराम गोस्वामी घायल हो गए।

श्योपुर  : ओछापुरा थानान्तर्गत गोरस-श्यामपुर हाइवे पर सोमवार की दोपहर को एक स्कार्पियो गाड़ी हाइवे से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए वीरपुर अस्पताल से मुरैना के लिए रैफर कर दिया गया है। ओछापुरा थाना प्रभारी ममता गुर्जर ने बताया कि भिंड के महावीर नगर निवासी गोस्वामी परिवार के लोग सोमवार को स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्योपुर आ रहे थे।

धमलोकी के समीप स्कार्पियो गाड़ी असंतुलित होकर हाइवे से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। जिससे स्कार्पियों में सवार रामनिवास 36 वर्ष पुत्र शिवचरण गोस्वामी, पिंकी 30 पत्नी रिंकू गोस्वामी, ज्योति 14 वर्ष पुत्री विजय गोस्वामी, वंश 3 वर्षपुत्र रिंकू गोस्वामी, सरित 20 वर्षपुत्री पूजाराम गोस्वामी घायल हो गए।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team