सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए मध्य प्रदेश में निवेश के जबरदस्त अवसर हैं: मोहन यादव

Summary :

दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि सेमीकॉन इंडिया एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ है। मध्य प्रदेश की तरफ से यहां स्टॉल भी लगा है और हमारे अधिकारी अलग-अलग प्रकार के व्यवसायियों से बात भी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर हम देश के अंदर और बाहर भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी हमारे राज्य में निवेश के जबरदस्त अवसर हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि बीती जीआईएस…

दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि सेमीकॉन इंडिया एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ है। मध्य प्रदेश की तरफ से यहां स्टॉल भी लगा है और हमारे अधिकारी अलग-अलग प्रकार के व्यवसायियों से बात भी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर हम देश के अंदर और बाहर भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी हमारे राज्य में निवेश के जबरदस्त अवसर हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि बीती जीआईएस में भी हमने कुछ निवेशकों को बुलाया था। उन्होंने कुछ जमीनों का आवंटन भी कराया है। इसी साल 23-24 अक्टूबर को इंदौर में एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है, जिसके आधार पर और मध्य प्रदेश की नीतियों के बलबूते पर पर हम सभी प्रकार के निवेशकों को निवेश का मौका भी देंगे और राज्य का प्रमोशन भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि इससे जुड़े हुए बहुत सारे ग्रुप अलग-अलग आज दिल्ली में भी मुझसे मिले हैं। इसमें बहुत बड़ा स्कॉप है और इससे सभी सेक्टर से संबंधित लोग इससे जुड़ना चाहते हैं। इसमें हर एक व्यक्ति जुड़कर बात करना चाहता है और विदेशी कंपनियों के साथ भागीदार बनकर भी अपने व्यापार को बढ़ाना चाहता है। इसके लिए हमारे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और स्किल्स के लिए चांस भी रहेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेमीकॉन के लिए मध्य प्रदेश सबसे अच्छा स्थान बनेगा। उन्होंने कहा कि हमने अपने निवेशकों को नीतियां दी हैं। पर्याप्त लैंड बैंक हैं, और स्किल डेवलपमेंट के नजरिए से भी यहां अपार संभावनाएं हैं। देश के मध्य के होने के कारण हमारे यहां कई प्रकार की अनूकूलता है। शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर है, और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए मध्य प्रदेश हर लिहाज से अनुकूल है।

–आईएएनएस

एमएस/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.