Jammu And Kashmir Temperature

कश्मीर में चल रही भीषण शीतलहर, तापमान ज़ीरो डिग्री तक गिरा

कश्मीर में तापमान ज़ीरो डिग्री तक गिरने के कारण सुबह में घना कोहरा लगातार पड़ रहा है और लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर दिखाई नहीं दे पा रहा है। घने कोहरे ने विभिन्न व्यवसायों और सेवाओं के लिए चुनौतियाँ पैदा कर दी हैं क्योंकि उन्हें आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रीनगर मौसम विभाग ने कहा कि 27-30 नवंबर की अवधि के दौरान छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

  • कश्मीर में तापमान ज़ीरो डिग्री तक गिरने के कारण सुबह घना कोहरा छाया रहा
  • कोहरे के कारण सड़कों पर दिखाई देना लोगों को मुश्किल हो रहा है
  • 27-30 नवंबर के आसपास छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है
  • जम्मू के एक निवासी ने बताया, घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो रहा है

स्कूली बसों और वाहनों के लिए स्थिति हुई कठिन

कोहरा छाए रहने के कारण स्कूल बसों और वाहनों को भीषण सर्दी में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ड्राइवरों के लिए विशेष रूप से कठिन हो गई है क्योंकि उन्हें घने कोहरे के कारण होने वाली खतरनाक स्थितियों से सावधान रहना होगा। जम्मू के एक निवासी ने बताया, घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो रहा था, आज बहुत ठंड थी और सुबह और शाम को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है, प्रशासन से मेरा अनुरोध है कि बच्चों के लिए यातायात व्यवस्था विशेष की जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।