रायपुर : मंत्री की सेक्स सीडी मामले में सीबीआई की जांच अब रफ्तार पकड़ने लगी है। सीबीआई अफसरों ने एक-एक कर इस मामले से जुड़े सभी कड़ियों की जांच और पुछताछ शुरू की है। सीबीआई के अफसरों ने इस मामले में शिकायतकर्ता प्रकाश बजाज के साथ लंबी पुछताछ की।
सीबीआई मुख्यालय में करीब दो घंटे से ज्यादा वक्त तक प्रकाश बजाज के साथ सीबीआई के दो अफसरों ने पुछताछ की। हालांकि अभी पुछताछ और की जायेगी। इस मामले में बयान देने के लिए प्रकाश बजाज को पहले ही सीबीआई से सूचना दी जा चुकी थी। जानकारी के मुताबिक प्रकाश बजाज से इस मामले में कॉल आने से लेकर शिकायत करने, आरोपियों के पहचान होने सहित आका जैसे शब्दों के बारे में भी जानकारी मांगी गयी।
जानकारी के मुताबिक ये पहले दौर की पुछताछ है, प्रकाश बजाज को बाद में भी पुछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। चर्चा है कि अब इस मामले में जल्द ही सीबीआई विनोद वर्मा की कस्टडी लेगी। प्रकाश बजाज के बाद विनोद वर्मा से लंबी पुछताछ शुरू हो सकती है। हालांकि इस मामले में आरोपी विनोद वर्मा और भूपेश बघेल भी है लिहाजा भूपेश बघेल से भी पुछताछ की जायेगी, लेकिन अभी भूपेश बघेल और शिकायतकर्ता राजेश मूणत से पुछताछ कुछ दिन बाद की जायेगी। इससे पहले विनोद वर्मा को कस्टडी में लेकर सीबीआई पुछताछ करेगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



