भोपाल : गत दिवस हुए दलित आंदोलन में 8 लोगों की मृत्यु के बाद हुई सरकार की हुई किरकिरी के बीच अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब दलित कार्ड के बहाने उन्हें मनाने के प्रयास में जुट गये हैं। इसके लिए उन्होंने आगामी 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती के दिन प्रदेश की लगभग 23000 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं करने का निर्णय लिया है।
आमतौर पर किसी जयंती एवं पर्व पर अवकाश होता है और कोई भी शासकीय कार्य नहीं होते, लेकिन मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में अवकाश के दिन ही दलित समुदाय के लोगों को उपकृत करने उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें खुश किया जाएगा। सूत्रों का मानना है कि इस दिन मुख्यमंत्री दलितों को खुश करने कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।
गौरतलब है सम्पूर्ण देश में अम्बेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों, केन्द्रीय कार्यालयों एवं स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहता है। इसी दिन वैशाखी पर्व सिख समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इसके बावजूद सरकार ने 14 अप्रैल को ही ग्राम सभाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है।
इधर ग्रामसभाओं की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव व पंचायत एवं ग्रामीण विकास इकबाल सिंह बैस ने जिला कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि 14 अप्रैल को प्रदेश की सभी ग्रामसभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची को अपग्रेड करने, निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा करने तथा पंचायतों में चलाए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
ग्रामसभा में गावों को खुले में शौच से मुक्त करने की रणनीति का निर्धारण तथा शौचमुक्त हो चुके गांवों को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में रणनीति का निर्धारण किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामसभाओं में राजस्व वसूली, मध्यान्ह वितरण व्यवस्था, आंगनवाडिय़ों में बच्चों को पोहष आहार की व्यवस्था करने तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं की सदस्यता जैसी तमाम जानकारी इन बैठकों में रखी जायेंगी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



