नयी दिल्ली : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज लोगों से प्रदूषण से निबटने के लिए पेड़-पौधे लगाने और दिल्ली को स्वच्छ एवं हरित बनाने की अपील की। गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में 31 वें उद्यान पर्यटन उत्सव के शुभारंभ के मौके पर सिसोदिया ने कहा कि बगीचे और पेड़-पौधे लगाने की परिपाटी मानव-प्रकृति संबंध को श्रेष्ठ बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
उन्होंने रेसीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों से इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘सभी को प्रदूषण से लड़ने और वायु को स्वच्छ बनाने की चिंता है। यह पेड़-पौधे एवं बगीचे लगाकर ही सुनिश्चित किया जा सकता है।’’ इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने बगीचे में एक पौधा लगाया।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



