जन्मदिन पर सोनिया गांधी को कोर्ट से बड़ा झटका, नागरिकता से जुड़ा है पूरा मामला; पीएम मोदी ने दी बधाई

Summary :

Sonia Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन के ख़ास मौके पर उन्हें कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी को नागरिकता मामले में नोटिस जारी किया है। सोनिया पर नागरिकता लेने से पहले ही वोटर लिस्ट में नाम शामिल होने का आरोप है। Sonia Gandhi News Today: नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा नाम? बता दें कि बिना भारतीय नागरिकता हासिल किए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से जुड़े मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व…

Sonia Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन के ख़ास मौके पर उन्हें कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी को नागरिकता मामले में नोटिस जारी किया है। सोनिया पर नागरिकता लेने से पहले ही वोटर लिस्ट में नाम शामिल होने का आरोप है।

Sonia Gandhi News Today: नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा नाम?

Sonia Gandhi Birthday (SOURCE-SM)
Sonia Gandhi Birthday (SOURCE-SM)

बता दें कि बिना भारतीय नागरिकता हासिल किए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से जुड़े मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। यह नोटिस वकील विकास त्रिपाठी द्वारा दायर रिवीजन पिटीशन पर जारी किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 6 जनवरी, 2026 को होगी।

Sonia Gandhi in Voter List: मामले पर वकीलों ने क्या कहा?

वकील विकास त्रिपाठी का कहना है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 की नई दिल्ली की वोटर लिस्ट में शामिल था, जबकि उन्होंने 30 अप्रैल 1983 को भारत की नागरिकता हासिल की। इसी आरोप के आधार पर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच कराने की मांग की गई थी, लेकिन सितंबर 2025 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट के इसी आदेश को चुनौती देते हुए त्रिपाठी ने रिवीजन पिटीशन दाखिल की, जिस पर अब राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।

Sonia Gandhi Voter Id Controversy: याचिका में क्या कहा गया?

Sonia Gandhi Voter Id Controversy
Sonia Gandhi Voter Id Controversy

दाखिल याचिका में कहा गया है कि 1980 की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम कैसे शामिल हुआ, जबकि तब तक उन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं की थी। याचिका में यह भी पूछा गया है कि 1982 में उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया था, तो आखिर किन कारणों से यह कार्रवाई हुई? याचिका में यह भी कहा गया कि यदि 1983 में ही नागरिकता मिली, तो 1980 में नाम शामिल कराने के लिए किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया? क्या उस समय फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराया गया?

Sonia Gandhi Birthday: कोर्ट ने क्या कहा?

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वे आरोपों पर विस्तृत जवाब दाखिल करें। बता दें कि इससे पहले, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सितंबर 2025 में दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कराने की मांग की गई थी। बाद में, इसी आदेश को चुनौती देते हुए रिवीजन पिटीशन दाखिल की गई, जिस पर कोर्ट ने अब जवाब मांगा है।

PM Modi Wishes: पीएम मोदी ने सोनिया को दी जन्मदिन की बधाई

सोनिया गांधी आज 79 साल की हो गईं। उनके प्रशंसक और पार्टी समर्थक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा,”श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। भगवान उन्हें लंबी उम्र और अच्छी सेहत दे।”

ALSO READ: Stock Market Today 09 Dec: ट्रंप की चावल पर टैरिफ धमकी से टूटा भारतीय शेयर बाजार, इन Stocks में निवेश करने पर डूबेगा आपका पैसा!

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।