Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें सांस संबंधी कुछ समस्या हुई थी, जिसकी नियमित जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी तबीयत सामान्य है, कोई घबराने वाली बात नहीं है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल में मौजूद: सूत्र
सूत्रों ने यह भी बताया कि सोनिया गांधी के साथ ही उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और बेटे राहुल गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि इससे पहले सोनिया गांधी को जनवरी माह में भी ऐसी ही दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में ले जाया गया था। तब उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया था। उस समय सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया था कि सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।
Sonia Gandhi Health: इससे पहले जनवरी में भी भर्ती कराया गया था
बता दें कि इससे पहले जनवरी में भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। चिकित्सा जांच में पता चला कि ठंड और पर्यावरण प्रदूषण के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था।

ALSO READ: पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर दिसानायक से की बातचीत, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई चर्चा


Download Android App
Download iOS App





