Spicejet Emergency Landing: अचानक तेजी से नीचे आया विमान, दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट में मचा हड़कंप

Summary :

Spicejet Emergency Landing:दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली स्पाइसजेट के विमान ने 205 यात्रियों को लेकर दिल्ली से उड़ान भरी थी लेकिन श्रीनगर में लैंडिग से पहले विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा जिससे विमान में बैठे यात्रियों की सांसे अटक गई और विमान के अंदर चीख पुकार मच गई। लेकिन पायलट की सुझबुझ से बड़ा हादसा होने से बच गया और विमान की प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग करानी पड़ी, क्योंकि केबिन प्रेशर की चेतावनी के कारण हवा में आपात स्थिति उत्पन्न हो गई थी। Spicejet Emergency Landing स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि 29 अगस्त, 2025 को दिल्ली…

Spicejet Emergency Landing:दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली स्पाइसजेट के विमान ने 205 यात्रियों को लेकर दिल्ली से उड़ान भरी थी लेकिन श्रीनगर में लैंडिग से पहले विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा जिससे विमान में बैठे यात्रियों की सांसे अटक गई और विमान के अंदर चीख पुकार मच गई। लेकिन पायलट की सुझबुझ से बड़ा हादसा होने से बच गया और विमान की प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग करानी पड़ी, क्योंकि केबिन प्रेशर की चेतावनी के कारण हवा में आपात स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

Spicejet Emergency Landing
Spicejet Emergency Landing

Spicejet Emergency Landing

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि 29 अगस्त, 2025 को दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की उड़ान संख्या SG 385 के केबिन की ऊंचाई बढ़ने के बाद विमान तेजी से नीचे उतर गया, जिससे केबिन की ऊंचाई पर चेतावनी जारी कर दी गई। चालक दल ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार सभी आवश्यक जांच की और कैप्टन ने एहतियात के तौर पर प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग का अनुरोध किया।

Srinagar Airport

दिल्ली से उड़ान भरने के बाद विमान श्रीनगर में सुरक्षित उतर गया। यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से उतर गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और अगली उड़ान से पहले विमान का तकनीकी निरीक्षण किया जाएगा।

ALSO READ: Kanke Road Accident: अपनी बच्ची को स्कूल ले जा रही थी मां, ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।