भोपाल : राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन के लिए ‘हम छू लेंगे आसमां’ योजना आरंभ की जा रही है । योजना का शुभारंभ 21 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मॉडल स्कूल भोपाल में 11 बजे तक छात्र-छात्राओं से स्वयं फोन पर बात करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश भर से छात्र-छात्राएं टेलीफोन नम्बर 0755-2770020 पर मुख्यमंत्री को कॉल कर सकते हैं।
योजना में 12वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न कैरियर्स तथा अकादमिक विकल्पों के बारे में आधुनिक एवं काउंसलिंग विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। 11वीं-12वीं परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार के विभिन्न विकल्पों से अवगत कराया जाएगा।
हम छू लेंगे आसमां योजना में कक्षा 12वीं में 70% अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21 से 31 मई तक तथा इससे कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 4 से 14 जून 2018 तक विभिन्न कैरियर और अकादमिक विकल्पों के बारे में काउंसलिंग विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जायेगा। इनके अलावा कक्षा 10वीं पास और कक्षा 11वीं अथवा 12 वीं के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी कौशल विकास, स्व-रोजगार एवं रोजगार के विभिन्न विकल्पों के बारे में 18 से 28 जून 2018 तक मार्गदर्शन दिया जायेगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



