बालासोर (ओडिशा) : भारत ने सेना द्वारा उपयोग में लाये जाने के संदर्भ में प्रयोग के तौर पर परमाणु सक्षम पृथ्वी – दो मिसाइल का ओड़िशा तट के परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया।
सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल का परीक्षण रात लगभग साढ़े आठ बजे चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज के लांच कॉम्प्लेक्स- तीन से किया गया। सतह से सतह तक मार करने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर तक है।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘यह एक नियमित परीक्षण था।’’
पृथ्वी-दो का 21 फरवरी, 2018 की रात को भी चांदीपुर में आईटीआर से सफल परीक्षण किया गया था।
सूत्रों ने बताया कि यह मिसाइल 500/100 किलोग्राम आयुध ले जाने में सक्षम है और तरल प्रणोदन दो इंजनों द्वारा संचालित है।


Download Android App
Download iOS App



