दो बच्चों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Summary :

NULL

विदिशा : विदिशा में अलग अलग क्षेत्र में दो विद्यार्थियों अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाब गंज निवासी विहारी लाल अहिरवार का 16 वर्षीय पुत्र रोहित अहिरवार ने शाम के समय अपने ही घर में फांसी लगा ली।

 घटना के समय वह घर पर अकेला था, पिता ठेला लगाता है, बहन विदिशा आई थी, शाम को वह जब घर पहुंची तो भाई को फांसी पर लटका हुआ देखा, उसने तुरंत पड़ोसियों की मदद से उसे इलाज हेतु अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टर न होने पर मौजूद नर्सो ने विदिशा रिफर कर दिया।

एक घंटे तक एम्बूलेस न मिलने पर डायल सौं ने रोहित को विदिशा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समय पर डाक्टर इलाज व वाहन न मिलने से नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया। तो वही विदिशा के बक्सरिया निवासी जगजीत सिंह सरदार की 18 वर्षीय पुत्री अमन जीत ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

हादसे के समय वह भी अकेली थी, माता पिता किसी शादी समारोह में शामिल होगे गांव गए हुए थे। वह शाम को सात बजे अपनी सहेली से मिलने गई थी, और करीब रात 10 बजे घर आ गई थी, और घर आकर सो गई, सुबह जब भाई सत्यजीत उसे जगाने उसके कमरे में गया तो वह फांसी पर लटकी हुई थी,

उसने तुरंत डायल सौं को फोन कर बहन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया, दोनों ही मामलों में पुलिस को घटना स्थल से सोसाईट नोट नहीं मिला, पुलिस ने मोबाईल जप्त कर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है, और शव पोस्ट मार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team