बोकारो : झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की चंद्रपुरा शाखा के सुरक्षा जवान गोवर्धन महतो ने आज गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रोज की तरह जवान गोवर्धन महतो आज भी ड्यूटी पर तैनात था। अचानक जवान ने अपने सरकारी राइफल से सिर के नीचे गले में गोली मार ली। इससे जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। रविवार को बैंक बंद होने के कारण परिसर में सन्नाटा था।
गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पहुंचे लेकिन तब जवान की मौत हो चुकी थी।सूत्रों ने बताया कि मृतक जिला पुलिस का सशस्त्र जवान था। बताया गया कि सुरक्षा कर्मी गोवर्धन महतो बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के सुरही अहरडीह का रहने वाला है। आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल सका है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



