वकील नाजिया इलाही खान को पाकिस्तान के फोन नंबर से मिली धमकी, पुलिस से की शिकायत

Summary :

गाजियाबाद, 25 सितंबर (आईएएनएस)। वकील नाजिया इलाही खान ने बताया कि कोलकाता पहुंचने के बाद उन्हें पाकिस्तान के एक नंबर से धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज, वॉइस नोट, मिस्ड कॉल और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी गईं है। उन्होंने इस मामले की शिकायत कोलकाता एसटीएफ, दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों से की है। वकील नाजिया इलाही खान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि गुरुवार रात करीब 12:33 बजे पाकिस्तान के नंबर से उन्हें लगातार कई कॉल आए। उन्होंने शुरुआत में कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद उन्हें एक वॉइस नोट, एक तस्वीर और बंदूक से संबंधित वीडियो…

गाजियाबाद, 25 सितंबर (आईएएनएस)। वकील नाजिया इलाही खान ने बताया कि कोलकाता पहुंचने के बाद उन्हें पाकिस्तान के एक नंबर से धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज, वॉइस नोट, मिस्ड कॉल और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी गईं है। उन्होंने इस मामले की शिकायत कोलकाता एसटीएफ, दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों से की है।

वकील नाजिया इलाही खान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि गुरुवार रात करीब 12:33 बजे पाकिस्तान के नंबर से उन्हें लगातार कई कॉल आए। उन्होंने शुरुआत में कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद उन्हें एक वॉइस नोट, एक तस्वीर और बंदूक से संबंधित वीडियो भेजा गया। वॉइस नोट में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि आरोपियों को कोलकाता के उनके पते के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में उनके परिवार से जुड़े पते की भी जानकारी है।

उन्होंने बताया कि धमकी भरे संदेश में उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचाने की बात कही गई। नाजिया ने बताया कि भेजी गई तस्वीर भी बेहद भयावह थी। उन्होंने इस घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें अक्सर किसी शहर में पहुंचने के कुछ ही समय बाद फोन या संदेश आने लगते हैं।

नाजिया इलाही खान ने कहा कि जब वह किसी कॉल को रिसीव नहीं करतीं तो उन्हें वॉइस नोट और वीडियो भेजे जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्होंने कोलकाता एसटीएफ को दी है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों को भी घटना के बारे में बताया गया है।

उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम से जुड़े अधिकारियों ने भी उनसे संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी ली है। इससे पहले मिली धमकियों को लेकर भी जांच चल रही है।

नाजिया इलाही खान ने कुछ लोगों और संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें आशंका है कि उनकी गतिविधियों और आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों के पीछे ऐसे लोग हो सकते हैं जो नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव के दौरान उनकी बातें लोगों तक पहुंचें।

–आईएएनएस

एसएके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.