सुषमा ने किया ट्वीट, कहा कांगो में अगवा किया भारतीय रिहा

Summary :

NULL

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कांगो में अगवा किए गए एक भारतीय नागरिक को रिहा करा लिया गया है। मुंबई के कारोबारी रितेश हेमनानी को किंशासा में 23 जून को हथियारबंद लोगों ने कथित रूप से अगवा कर लिया था।

सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘हमने रितेश हेमनानी को कांगो में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित रिहा करा लिया है। हमलोग कांगो गणराज्य की सरकार के शुक्रगुजार हैं।’’

अगवा करने वालों के हाथ से भारतीय नागरिक को सफलता पूर्वक छुड़ा लेने के लिए विदेश मंत्री ने इस मिशन में शामिल लोगों की तारीफ भी की।

Desk Team