RJD प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका और बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मल्लिका शेरावत, तेज प्रताप को सूट और कोट पहनने में मदद करती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर लोगों के बीच काफी सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस वीडियो को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है। कइयों का मानना है कि दोनों किसी आने वाले नए प्रोजेक्ट या म्यूजिक वीडियो में साथ आ रहे होंगे। इस वीडियो को लेकर तेज प्रताप ने कहा है कि कुछ बड़ा आने वाला है।
क्या है तेज-मल्लिका के इस वीडियो में?
तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत के हालिया वीडियो ने इंटरनेट पर ग़दर मचाया हुआ है। विडीयो में सामने आने के बाद फैंस और लोग तरह तरह के अटकलें लगा रहे हैं। इन दिनों सेलिब्रिटी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ नजर आ रहे है। वीडियो में तेज प्रताप मल्लिका के साथ बैठे हुए हैं। तेज ब्लू शर्ट और वाइट पेंट पहने काफी डैशिंग दिख रहे हैं। मल्लिका भी बेहद सुन्दर लग रही है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
तेज प्रताप में खुद बताई पूरी सच्चाई?

इस वीडियो को शेयर करते हुए तेज प्रताप ने लिखा,”कुछ रोमांचक जल्द आने वाला है.’ उनके इस कैप्शन के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। मालूम हो कि मल्लिका जल्द ही करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में दिख सकती है। ये शो 13 अगस्त 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा और गुरूवार रात 12 बजे इसका नया एपिसोड आएगा। फैंस को इस शो का बेहद बेसब्री से इंतजार है।



Download Android App
Download iOS App




