Lucknow के Defence Expo से गायब हुआ Chinook Helicopter, 45 लाख थी कीमत

Summary :

Chinook Helicopter theft Case: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में वृंदावन योजना के तहत आयोजित हुए एक्सपो ( Defence Expo) में लड़ाकू हेलिकॉप्टर चिनूक का मॉडल एंट्री गेट पर लगाया गया था, जो गायब हो गया है जिसकी शिकायत नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव से की गई थी। अब तक इस मामले पर कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इस हेलिकॉप्टर के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई थी। Highlights लखनऊ से गायब हुआ चिनूक हेलिकॉप्टर का मॉडल नगर निगम को दि गई थी जिम्मेदारी इस मॉडल की कीमत तकरीबन 45 लाख कीमत बताई जा रही…

Chinook Helicopter

Chinook Helicopter theft Case: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में वृंदावन योजना के तहत आयोजित हुए एक्सपो ( Defence Expo) में लड़ाकू हेलिकॉप्टर चिनूक का मॉडल एंट्री गेट पर लगाया गया था, जो गायब हो गया है जिसकी शिकायत नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव से की गई थी। अब तक इस मामले पर कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इस हेलिकॉप्टर के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई थी।

Highlights

  • लखनऊ से गायब हुआ चिनूक हेलिकॉप्टर का मॉडल
  • नगर निगम को दि गई थी जिम्मेदारी
  • इस मॉडल की कीमत तकरीबन 45 लाख कीमत बताई जा रही है

 

लड़ाकू  Helicopter Chinook का मॉडल गायब

लखनऊ के वृंदावन योजना में आयोजित हुए डिफेंस एक्सपो में लड़ाकू विमान चिनूक हेलिकॉप्टर का हू-ब-हू माडल एंट्री गेट के पास लगाया गया था, जो गायब हो गया है। दरअसल, इसकी देखरेख नगर निगम की जिम्मे थी लेकिन यह हेलिकॉप्टर कहाँ गायब हो गया इसकी जानकारी किसी के पास नही हैं। बता दें कि वृंदावन योजना में 10 फरवरी 2020 में डिफेंस एक्सपो के दौरान DRDO ने स्क्रैप से बना चिनूक हेलिकॉप्टर का हू-ब-हू मॉडल लगाया था। जिसे स्क्रैप से बनाया गया था और जिसको बनाने में 45 लाख रुपये की लागत आई थी और जो । एक्सपो में पहुंचने वाले लोगों ने हेलिकॉप्टर के इस मॉडल के साथ सेल्फियां भी ली थीं। एक्सपो खत्म होने के बाद भी लड़ाकू विमान चिनूक लोहे के मजबूत प्लैटफॉर्म पर मौजूद था।

Boeing CH-47 Chinook - Wikipedia

G 20 समिट आयोजन के मद्देनज़र हटाया गया था Chinook Helicopter

फरवरी 2020 में जी 20 समिट के कार्यक्रम का आयोजन इस मैदान में आयोजित होने और निगम ने हेलिकॉप्टर के पिलर को कमजोर होने और इलाके में वीआइपी मूवमेंट का हवाला देते हुए इसे हटा लिया था। इसके बाद हेलिकॉप्टर का क्या हुआ किसी को कुछ पता नही। हेलिकॉप्टर गायब होने की लिखित शिकायत अप्रैल 2023 में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी से की गई।G20 - Organisation for Economic Co-operation and Development

Workshop में नहीं आया कोई Helicopter

हेलिकॉप्टर के गायब होने की शिकायत के बाद कल्याण बनर्जी ने लखनऊ नगर निगम के अफसरों से पूछा कि हेलिकॉप्टर कहां गया ? उस वक्त नगर निगम जोन-8 के जोनल सेनेटरी अफसर राजेश झा ने लिखित जवाब दिया था कि हेलिकॉप्टर गोमती नगर स्थित निगम के रबिश एंड रिमूवेबल कार्यशाला में मरम्मत के लिए भेजा गया है। हालांकि मौजूदा चीफ मनोज प्रभात का कहना है कि ऐसा कोई भी हेलिकॉप्टर कार्यशाला में नहीं आया न ही पूर्व में इसकी कोई एंट्री है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News