कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य कर रहे तीन मजदूरों ने एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने मजदूरों के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर उसने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर कोतवाली के प्रभारी विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता का आरोप है कि 11 मार्च की शाम को जब उनकी 13 वर्षीय लड़की खेतों की तरफ जा रही थी तो शराब के नशे में तीन मजदूरों ने उसे अगवा कर लिया और पंचायत भवन ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
Highlights
- नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
- मुंह दबा दिया और उसे मारा-पीटा
- चंद्र प्रकाश और मेंबर पाल को गिरफ्तार
मुंह दबा दिया और उसे मारा-पीटा
तहरीर के मुताबिक, लड़की के शोर मचाने पर मजदूरों ने उसका मुंह दबा दिया और उसे मारा-पीटा। मजदूरों के चंगुल से छूटी लड़की ने घर पहुंच कर पिता को आपबीती बताई। शिकायतकर्ता के अनुसार ये तीनों मजदूर गांव में पानी की टंकी के निर्माण कार्य में लगे थे। तिवारी ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की संबंधित धाराओं , अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
चंद्र प्रकाश और मेंबर पाल को गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि नामजद अभियुक्त रोहित प्रजापति, चंद्र प्रकाश और मेंबर पाल को गिरफ्तार किया गया और विधिक कार्रवाई के तहत उन्हें जेल भेजा दिया गया है। उनके मुताबिक पीड़ित लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



