पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से नेताओं का पार्टी छोड़ना जारी है। इसी क्रम में पश्चिम बर्धमान जिले के पंडावेश्वर से दो बार के पार्टी विधायक एवं आसनसोल के पूर्व महापौर जितेंद्र तिवारी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।
तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी लेकिन भाजपा द्वारा पिछले साल दिसंबर में उन्हें पार्टी में शामिल करने से इनकार करने के बाद वह मायूस हो गए थे। वह हुगली जिले के श्रीरामपुर में एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं क्योंकि मैं राज्य के विकास के लिए काम करना चाहता हूं। तृणमूल कांग्रेस में रहते हुए काम करना संभव नहीं था।’’ 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में होंगे।


Download Android App
Download iOS App



