TOP – 5 NEWS 03 MARCH : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

Summary :

बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन का खामियाजा कांग्रेस को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ रहा है।

1 – कमजोर पड़ रही कांग्रेस, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हो रहा नुकसान

बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन का खामियाजा कांग्रेस को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ रहा है। गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाने वाली राजनीतिक दल कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव से भी कम सीट ऑफर कर रहे हैं। यही वजह है कि अभी तक तमिलनाडु में डीएमके के साथ सीट बंटवारा नहीं हो पाया है। तमिलनाडु में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। वर्ष 2011 के चुनाव में कांग्रेस 63 सीट पर चुनाव लड़ी थी और पांच सीटें जीती थीं। इसका असर यह हुआ कि वर्ष 2016 के चुनाव में डीएमके ने कांग्रेस को 22 सीटें कम यानी 41 सीटें दीं। पर कांग्रेस इस बार भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई और सिर्फ आठ सीटें जीती। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी डीएमके के साथ 8 सीटें जीतने में सफल रही।

2 – कोरोना वैक्सीन : 22 दिन बाद मेडिकल छात्र की मौत, कोवैक्सीन की लगवाई थी खुराक

सरकार और स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार लगाई जा रही वैक्सीन एकदम सुरक्षित हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज के एक छात्र की वैक्सीन लगने के 22 दिन बाद कोरोना से मौत होने की रिपोर्ट सामने आई है। फाइनल इयर में पढ़ने वाले एमएबीबीएस के छात्र की वैक्सीन लगवाने के 22 दिन बाद कोरोना से मौत हो गई। शुभम के बैचमेट आनंद भूषण बताते हैं कि नलांदा मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले शुभेंदु शुभम 23 साल के थे. उन्होंने फरवरी के पहले हफ्ते में कोवैक्सीन की पहली खुराक ली थी। लेकिन इसके बाद भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे, टीके की दूसरी खुराक लेने से पहले ही वो पॉजीटिव पाए गए।

3 – FASTAG : पेट्रोल-डीजल और सीएनजी भरवाने के साथ पार्किंग भी आसान

केंद्र सरकार वाहनों मे लगने वाले फास्टैग का मल्टीपर्पज इस्तेमाल करने की दिशा में काम कर रही है। तकनीकी अड़चनों को दूर करने के बाद करोड़ों वाहन चालक फास्टैग की मदद से पेट्रोल-डीजल-सीएनजी भरवा सकेंगे बल्कि इससे पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। कोरोना काल में फास्टैग की मदद से दो गज की दूरी का पालन किया जा सकेगा। बता दें कि 15 फरवरी से सभी टोल प्लाजा की समस्त लेन को फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। 

4 – RAPID RAIL : रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से लैस होगी रैपिड रेल

दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड रेल में रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे ब्रेक लगाने पर ऊर्जा पैदा होगी। ट्रेन के डिजाइन में इसका ध्यान रखा जाएगा। 2023 तक दिल्ली मेरठ के एक फेज पर ट्रेन दौड़ने लगेगी। दिल्ली मेरठ के लिए रैपिड रेल का काम प्रगति पर है। गाजियाबाद में पहले चरण का ट्रेन परिचालन 2023 तक शुरू हो जाएगा। ट्रेन परिचालन में नई तकनीक पर फोकस किया गया है। ट्रेन में इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि नई ट्रेन ऊर्जा कुशल हो और कम ऊर्जा खर्च करें।

5 – भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

लखनऊ में मड़ियांव छठा मील के पास मंगलवार देर रात भाजपा सांसद कौशल किशोर और विधायक जय देवी के बेटे आयुष किशोर (30) को गोली मारकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

Desk Team