देशभर में मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। कुछ राज्यों में मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है, तो कहीं राहत दे रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 16 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में पेड़ गिरने, बिजली गिरने और जलभराव की भी समस्या हो सकती है। तूफान के दौरान मछुआरों से समंदर में न जाने की अपील की है। वहीं, पहाड़ो पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
इन 15 राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, असम, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल है। इस दौरान कुछ इलाकों में गाजर-चमक के साथ बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं।
दिल्ली में बारिश

मौसम विभाग ने 16 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस मूसलाधार बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है।
यूपी के किन जिलों में होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बदायूं, शाहजहांपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, औरैया, गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया जिला शामिल हैं। इन इलाकों में बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में बारिश का ऑरेंज अलर्ट अलर्ट जारी किया है। वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
उत्तराखंड में भूस्खलन

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश ने कहर मचा रखा है। आज, 16 अगस्त को नैनीताल, ऋषिकेश, बागेश्वर, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन होने और नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने का पूरा खतरा बना हुआ है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान (16 अगस्त) | न्यूनतम तापमान (16 अगस्त) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 34°C | 28°C |
| चेन्नई (Chennai) | 36°C | 28°C |
| जयपुर (Jaipur) | 33°C | 27°C |
| रांची (Ranchi) | 30°C | 24°C |
| मुंबई (Mumbai) | 29°C | 27°C |
| शिमला (Shimla) | 26°C | 20°C |
| पटना (Patna) | 34°C | 28°C |
| भोपाल (Bhopal) | 26°C | 24°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 31°C | 27°C |
| नैनीताल (Nainital) | 23°C | 21°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 31°C | 27°C |



Download Android App
Download iOS App




