Aaj Ka Mausam 21 August 2026: दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

देशभर में मानसून का रौद्र रूप दिख रहा है, जिसके चलते कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कुल 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ 75-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और पूर्वी भारत में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

देशभर में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है, जिसके चलती कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की वजह से प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे पूरा संगम क्षेत्र जलमग्न हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, पूर्वी भारत में बिजली गिरने का खतरा। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

किन 21 राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 21 अगस्त को देश के 27 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश शामिल है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 21 August 2026
 Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार से आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम का मिजाज बदलता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अगस्त को बारिश होगी और उसके साथ ही आंधी भी चल सकती है। IMD ने 24 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

यूपी में ऑरेंज और येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश हो वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी और लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ललितपुर, झांसी और हमीरपुर जैसे जिलों में भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और इटावा, औरैया, कानपुर, कौशांबी समेत 8 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 21 August 2026
 Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज (21 अगस्त) पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया और पूर्णिया समेत करीब 19 से अधिक जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, सोन और बागमती जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (21 अगस्त) न्यूनतम तापमान (21 अगस्त)
दिल्ली (Delhi) 35°C 28°C
जयपुर (Jaipur) 35°C 27°C
पटना (Patna) 35°C 29°C
चेन्नई (Chennai) 35°C 28°C
कोलकाता (Kolkata) 34°C 28°C
लखनऊ (Lucknow) 34°C 28°C
रांची (Ranchi) 31°C 24°C
मुंबई (Mumbai) 30°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 28°C 24°C
शिमला (Shimla) 26°C 19°C
नैनीताल (Nainital) 25°C 21°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।