आज का राशिफल (19 नवंबर 2023) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

आज का राशिफल (19 नवंबर 2023)

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आपके सरकारी कार्यों में कोई नई बात आयेगी। अधिकारी वर्ग से आपके संपर्कों में आशानुकूल सुधार की संभावना बनी रहेगी। व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा।
क्या करें – कलाई पर लाल धागा बांधें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
परिवार में प्रसन्नता का संचार होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है। अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलेगी।
क्या करें – सफेद रूमाल का प्रयोग करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
कोई चिन्ताजनक समाचार मिल सकता है। इसलिए केवल अपने तक ही सीमित रहें। दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा।
क्या करें – कांस्य की कटोरी में मूंग दाल का दान करें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है। कार्य सिद्धि से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। सोचे गये कामों के समय पर पूरा होने की संभावना है।
क्या करें – पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
परिवार के किसी सदस्य को समस्या हो सकती है। बहुत कोशिशों के बाद भी परिजनों से कुछ हद तक मतभेद उभर कर आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं।
क्या करें – केसर कर तिलक करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
लटक रहे कामों में प्रगति दिखाई देगी। लोगों में आपकी छवि में काफी कुछ सुधार हो सकता है। स्थायी संबंधों यथा सगाई आदि के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे।
क्या करें – दो धातुओं के तार की रिंग पहनें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
स्वास्थ्य का दबाव बना रहेगा। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात हो सकती है। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। कर्मचारी वर्ग के काम का बोझ बढेगा।
क्या करें – हाथी की प्रतिमा ऑफिस टेबल पर रखें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
खर्च पर नियंत्रण रख कर ही चले तो ही आगे समय सुचारू रह पायेगा। अन्यथा ऋण लेने की आवश्यकता पैदा हो सकती है। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है।
क्या करें – गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
समक्ष व्यक्ति से पूरे आत्मविश्वास से बात करें तो आपका काम बन सकता है। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का है। व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि दिखाई देती है।
क्या करें – दूध में हल्दी डाल कर पिएं।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
आर्थिक तौर पर तो स्थिति आपके पक्ष की ही दिखाई देती है। इसलिए परिश्रम को बढाएं और अवसरों का लाभ उठाएं। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी।
क्या करें – आलस्य का त्याग करें।

कुम्भ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
कुछ सिद्धांतों का त्याग करना और फिर निराशा के अंधेरे में जाना होगा। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। गंभीर समस्याओं का हल नहीं निकल पायेगा।
क्या करें – अंक 8 को बलवान करें।

मीन – (दि दु थ झ ´ दे दो च चि)
मित्रों और संबंधियों से कुछ सहयोग प्राप्ति की आशा रखी जा सकती है। प्रयास करने से सफलता का योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में नई बात आने से प्रसन्नता का अनुभव होगा।
क्या करें – बृहस्पति के मंत्र जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fifteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।